छपरा, बिहार। शहर के मौना नीम इलाके में महिलाएं अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में नए कदम बढ़ा रही हैं। समाजसेवी राजेश फैशन द्वारा स्थापित फ्लावर हाउस का भव्य उद्घाटन इनर व्हील क्लब सारण की अध्यक्ष अंजू फैशन के नेतृत्व में शहर की प्रतिष्ठित महिलाओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस प्रतिष्ठान की सबसे खास बात यह है कि इसे पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित किया जाएगा और इसका उद्देश्य उन्हें हुनर बनाकर आर्थिक रूप से सशक्त करना है।
फ्लावर हाउस में दर्जन भर महिलाएं फिलहाल आर्टिफिशियल फ्लावर और गिफ्ट आइटम का उत्पादन कर रही हैं। इन्हें पहले विशेष प्रशिक्षण दिया गया और अब यह महिलाएं रोजगार से जुड़ चुकी हैं। मैनेजर निकिता गुप्ता के अनुसार आगे और महिलाओं को प्रशिक्षित कर जोड़ने की योजना है, जिससे शहर की और महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी। यहां निर्मित उच्च गुणवत्ता वाले फ्लावर बाजार में कम लागत पर उपलब्ध होंगे, जिससे स्थानीय व्यापार को भी नई गति मिलेगी

इस आयोजन में कई सम्मानित महिलाएं— रेनू गुप्ता, बिंदिया जायसवाल, रश्मि, कुंती देवी, शालू गुप्ता, अन्नू सिंह, बीजेपी महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष अनु सिंह, और गायत्री देवी—शामिल रहीं। उन्होंने इस प्रयास को “ऐतिहासिक” बताते हुए आत्मनिर्भर भारत अभियान और महिला सशक्तिकरण की सरकारी योजनाओं से भी जोड़कर सराहना की। राजेश फैशन ने कहा कि यह प्रतिष्ठान महिलाओं को न सिर्फ रोजगार देगा, बल्कि उनके हुनर को भी मंच देगा और समाज को नई दिशा भी।
शहर में पहली बार शुरू हुआ ऐसा उपक्रम महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक और व्यक्तिगत विकास यात्रा को बढ़ावा देगा। फ्लावर हाउस छपरा की महिलाओं के लिए प्रेरणा और स्वावलंबन का नया केंद्र बन चुक है।