
शहर के काशी बाजार स्थित वी के सिंह मैथमैटिक्स क्लासेज के प्रांगण में समारोह आयोजित कर मेजर विनीत कुमार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम कि शुरुआत संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। समारोह के दौरान मेजर विनीत को मैथेमेटिक्स क्लासेज की तरफ से अंगवस्त्र और गुलदस्ता भेंट किया गया।समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राओं के साथ अपने अनुभावों को साझा कर मेजर विनीत कुमार ने छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया। वी के सिंह मैथमैटिक्स क्लासेज के निदेशक विवेक कुमार सिंह ने कहा कि संस्था के प्रांगण में मेजर विनीत कुमार को निमंत्रित कर सम्मानित करने का उद्देश्य है कि विद्यार्थियों को उनके जैसी शख्सियत से मिलने और उन्हें सुनने का अवसर मिले। विद्यार्थी उनसे प्रेरणा ले सकें।

समारोह में अतिथि के तौर पर भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह,ए एस आई चंद्र प्रकाश,सी आई डी के सब-इंस्पेक्टर अविनाश कुमार पाण्डेय, मिथिलेश कुमार सिंह, और राम कुमार पाण्डेय तथा असीसस्टेंट प्रोफेसर डॉ ब्रजेन्द्र कुमार सिंह उपस्थित थे। समारोह के आयोजनकर्ता वी के सिंह मैथमैटिक्स क्लासेज के निदेशक विवेक कुमार सिंह और सह आयोजनकर्ता स्पेक्ट्रम कोचिंग के निदेशक सुनील कुमार सिंह थे।